Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

In Pics: रणवीर सिंह से लेकर रितिक रोशन तक, देखें कैसा है बॉलीवुड सितारों का ‘न्यू नॉर्मल’

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (17:14 IST)
लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री अनलॉकिंग मोड में आ चुकी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी न्यू नॉर्मल के साथ खुद को ढालने की कोशिश कर रहे हैं और अपने निजी काम व शूटिंग के लिए घर से निकल रहे हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह अपने हेयरस्टाइलिस्ट दर्शन येवालकेर के पास गए थे। दर्शन ने रणवीर के साथ सैलून से तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

‘छैंया छैंया गर्ल’ मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टास्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें वह किसी सलून में हेयर ट्रीटमेंट ले रही हैं। तस्वीर में वह ब्लैक जैकेट पहने बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और उनके पीछे खड़ी लड़की भी मास्क लगाए नजर आ रही है। तस्वीर पर मलाइका ने एक तीर का निशान बनाते हुए लिखा कि आपको ऐसा बिलकुल नहीं करना है। वह सीधे तौर पर कहना चाह रही हैं कि बाहर जाते वक्त मास्क को चेहरे से नहीं हटाना है।

‘ब्रह्मास्त्र’ स्टार रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने कपड़े से मुंह को पूरी तरह कवर कर रखा था। उन्होंने ब्लू कलर की फुल टीशर्ट और ब्लैक लॉअर पहना हुआ था।

‘वॉर’ एक्टर रितिक रोशन अपने घर से निकलते वक्त फेस शील्ड पहने नजर आए। रितिक इन दिनों अपनी एक्स-वाइफ सुजैन खान और दो बेटों रिहान और रिदान के साथ मुंबई के सी-फेसिंग वाले बंगले में रह रहे हैं।

‘जन्नत’ फेम सोनल चौहान ब्लैक कलर का मास्क पहने साइकिल चलाते हुए नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टॉप और व्हाइट पैंट पहना हुआ था और अपनी कमर पर एक नियोन कलर जैकेट बांधा हुआ था।

नोरा फतेही स्पोर्टी लुक में नजर आईं। उन्होंने प्रिंटेड ब्लैक योग पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा पहना हुआ था और मुंह पर मास्क लगाया था।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments