Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा! सामने आई डिटेल्स

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बावेजा! सामने आई डिटेल्स
, सोमवार, 18 जनवरी 2021 (13:45 IST)
साल 2021 में कई बॉलीवुड सेलेब्स की शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही है। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें जोर पर है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड फिल्‍म अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 
खबरों के अनुसार हरमन बावेजा अपनी मंगेतर साशा रामचंदानी के साथ 21 मार्च 2021 को कोलकाता में सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में 50-70 लोगों को बुलाया जाएगा। यह एक निजी समारोह होगा। बताया ये भी जा रहा है कि हरमन और साशा की शादी के लिए हरमन के पिता हैरी बावेजा ने परिवार के करीबियों को बता दिया है।

 
वहीं, शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ही लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही हरमन की शादी का कोई रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए नहीं होने वाला है। फिलहाल यही फैसला लिया गया है।
 
बता दें कि साल 2020 के आखिरी महीने में हरमन ने अचानक से सगाई करके सबको चौंका दिया था। उनकी सगाई की खबर एक्टर की बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर दी थी। रोवेना ने लिखा था, साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं।
 
बता दें कि हरमन बावेजा ने साल 2008 में लव स्टोरी 2050 नाम की फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी, हालांकि प्रियंका संग हरमन के अफेयर के काफी चर्चे हुए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नताशा स्टेनकोविक ने ससुर हिमांशु पांड्या के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोलीं- हमारा घर सूना कर गए