Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एक्ट्रेस नहीं जाह्नवी कपूर को डॉक्टर बनाना चाहती थीं मां श्रीदेवी

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 मार्च 2023 (11:18 IST)
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बचा चुकी हैं।

 
जाह्नवी कपूर को शुरू से एक्टिंग में दिलचस्पी थी मगर उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। श्रीदेवी चाहती थीं कि जाह्नवी डॉक्टर बने। जाहनवी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद जाह्नवी कपूर ने एक्टिंग का कोर्स किया। 
 
जाह्नवी के पिता बोनी कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने, लेकिन उनकी मां उन्हें इस ग्लैमर भरी दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी मन लगाकर पढ़ाई करे और डॉक्टर बन जाए। लेकिन बचपन से फिल्मी माहौल के बीच पली-बढ़ी जाह्नवी का मन एक्ट्रेस बनने का ही था। इस वजह से उन्होंने भी अपनी मां की तरह ही एक्टिंग को ही चुना।
 
क्या आप जानते हैं श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम अपनी ही एक फिल्म के किरदार पर रखा था। जब जाह्नवी का जन्म हुआ उसी दौरान उनकी मां श्रीदेवी और चाचा अनिल कपूर की फिल्म 'जुदाई' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर भी थीं। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम जाह्नवी था। इसी किरदार पर श्रीदेवी ने बेटी का नाम जाह्नवी रखा था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें धड़क के बाद जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना, रूही और मिली जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह जल्द ही बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही, बॉम्बे गर्ल, जन गण मन और तख्त जैसी फिल्मों में दिखेंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments