Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आप जानते हैं प्रकाश राज का असली नाम? विलेन का किरदार निभाकर पाई जबरदस्त लोकप्रियता

WD Entertainment Desk
रविवार, 26 मार्च 2023 (11:10 IST)
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज 26 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका असली नाम प्रकश राय है। फिल्मों में आने से पहले प्रकाश राज एक थिएटर आर्टिस्ट थे। उन्होंने साल 1994 में तमिल फिल्म 'ड्यूट' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। प्रकाश राज भले ही ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार में नजर आते हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। 

 
प्रकाश राज एक्टिंग के साथ-साथ कई फिल्मों को निर्देशित और प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 8 नंदी पुरस्कार, 8 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, 5 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, 4 SIIMA पुरस्कार, 3 सिनेमा पुरस्कार और 3 विजय पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है।
 
प्रकाश राज एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने 2019 में बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। प्रकाश राज अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री में अपने बुरे बर्ताव के कारण प्रकाश राज 6 बार बैन हो चुके हैं।
 
प्रकाश राज बॉलीवुड फिल्मों में कई आइकॉनिक किरदार निभा चुके हैं, जिसे दर्शक कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने फिल्म सिंघम में जयकांत शिखरे, वांटेड में अली भाई और सिंह साब दी ग्रेट में भूदेव सिंह का निगेटिव किरदार निभाकर भी सबका दिल जीत लिया था। 
 
प्रकाश राज ने साल 1994 में एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी रचाई थी। जिनसे उनकी दो बेटियां है। प्रकाश और ललिता का एक बेटा भी था जिसका महज 5 साल की उम्र में निधन हो गया था। 2009 में किन्हीं कारणों से प्रकाश और ललिता अलग हो गए थे। पहली पत्नी से तलाक के बाद प्रकाश राज ने साल 2010 में पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments