Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कभी टीवी सीरियल में डबिंग आर्टिस्ट बनना चाहती थीं ऐश्वर्या राय, ऑडिशन में हो गई थीं रिजेक्ट

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (10:49 IST)
Aishwarya Rai Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय 1 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। लेकिन करियर में स्ट्रगल और रिजेक्शन का दर्द उन्होंने भी झेला है। ऐश्वर्या एक टीवी सीरियल में डबिंग आर्टिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था।
 
खबरों के अनुसार ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले एक टीवी सीरियल में वॉयस डबिंग के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। इस रिजेक्शन के बाद उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिला। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री मारी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
ऐश्वर्या की तरह ही उनके ससुर और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ को भी रिजेक्शन झेलना पड़ा था। दरअसल, बिग बी ने भी अपने शुरुआती करियर में नौकरी की तलाश करते हुए ऑल इंडिया रेडिया में ऑडिशन दिया था। हालांकि, यहां उन्हें यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया कि उनकी आवाज बहुत भारी है और वह रेडियो के लिए फिट नहीं हैं। 
 
ऐश्वर्या ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई तमिल फिल्म 'इरुवर' से की थी। ऐश्वर्या ने 1997 में ही फिल्म और प्यार हो गया के साथ हिन्दी फिल्म जगत में भी अपनी पारी शुरु की थी।
हम दिल दे चुके सनम, देवदास, चोखेर बाली, रैनकोट, प्रोवोक्ड, मोहब्बतें, धूम 2, जोधा अकबर, एंथिरन और गुजारिश जैसी तमाम फिल्मों में ऐश्वर्या ने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments