Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लॉकडाउन के दौरान गुरु रंधावा ने घटाया 15 किलो वजन, बोले- 2020 मेरे लिए ट्रांसफॉर्मेशन का साल रहा

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (14:13 IST)
पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के लिए 2020 बदलाव का साल रहा है। सिंगर का कहना है कि 2020 उनके लिए ट्रांसफॉर्मेशन का साल रहा है और इस दौरान उन्होंने अपना वजन 15 किलो कम कर लिया है।

 
गुरु रंधावा ने कहा कि साल 2020 हम लोगों के लिए बहुत सी चुनौतियां लेकर आया था। हम आगे बढ़ ही रहे थे कि कोरोना महामारी का संकट आ गया था। हालांकि उनके लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। फिलहाल वह अपने नए म्यूजिक वीडियो पर काम कर रहे हैं और उन्होंने अपने वजन को 15 किलो घटा लिया है।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
गुरु रंधावा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, 'साल 2020 मेरे लिए ट्रांसफॉर्मेशन का वर्ष रहा है। उम्मीद है कि इस सिलसिले को मैं 2021 में भी कायम रख पाऊंगा। उम्मीद है कि जल्दी ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा और एक कलाकार के तौर पर हम पहले की तरह लाइव परफॉर्मेंस दे पाएंगे।
 
मैं जल्दी ही शो करने और म्यूजिक अल्बम रिलीज करने पर ध्यान दे रहा हूं। फिलहाल हम नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में बिजी हैं। उम्मीद है कि दर्शक इसे काफी पसंद करेंगे। मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं।
 
हाल ही में गुरु रंधावा का गाना मेहंदी वाले हाथ रिलीज हुआ था। इस गाने में गुरु रंधावा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी भी नजर आ रही हैं। 2012 से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले गुरु रंधावा को हिन्दी मीडियम, सिमरन, तुम्हारी सुलु, सोनू के टीटू की स्वीटी, दिल जंगली, बधाई हो, साहो, अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
 
गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरमजोत सिंह रंधावा है। पंजाब के गुरदासपुर जिले में जन्मे रंधावा ने करियर की शुरुआत अपने जिले में छोटे-छोटे आयोजनों में गाने से की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में शो करने शुरू किए और तेजी से लोकप्रिय हुए। गुरु रंधावा के तौर पर उन्होंने अपना प्रोफेशनल नाम रखा है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments