Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गुल पनाग ने पहना 20 साल पुराना स्विमसूट, फैंस बोले- उम्र जरा सी भी नहीं बढ़ी

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (11:43 IST)
एक्ट्रेस गुल पनाग अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड लेडी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीना पसंद करती हैं। अपने नेचर के साथ-साथ फिटनेस के कारण गुल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।


हाल में ही गुल पनाग से अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। मालदीव से हाल ही में छुट्टियां बिताकर आईं गुल पनाग ने अपनी 20 साल पहले की वहां की खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया, जिसे सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
गुल पनाग ने 1999 की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया, इसमें वह ब्लैक स्विमसूट पहने दिखाई दे रही हैं, और अब मालदीव में हॉलिडे मनाने के दौरान फिर से इसे पहना।

ALSO READ: 9 साल की प्रीति भट्टाचार्जी ने जीता 'सुपरस्टार सिंगर' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख का चेक
 
गुल ने साथ में दोनों को मिलाकर तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, 'तब और अब। 20 साल बाद मालदीव में वापसी।' इस तस्वीर को देखकर फैन्स हैरान हो गए। सभी ने गुल पनाग की फिटनेस की तारीफ की।

सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने भी तस्वीर को देखकर कमेंट किया है। अयुष्मान खुराना ने दिल के इमोजी कमेंट में बनाए। अभिनेत्रि रसिका दुग्गल ने उन्हें 'प्रेरणा' करार दिया।
 
गुल पनाग चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। गुल ने साल 2003 में फिल्म 'धूप' से डेब्यू किया। इसके बाद 'जुर्म', 'डोर', 'समर 2007', 'हैलो', 'अनुभव', 'हैलो डॉर्लिंग', 'टर्निंग 30', 'अब तक छप्पन' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म में नजर आईं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments