Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गोलमाल के 13 साल पूरे होने पर रोहित शेट्टी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Webdunia
निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोलमाल' 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए और इस मौके पर रोहित भावुक होते नजर आए।


रोहित ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके लिखा, 'तकदीर उन्हें प्यार करती है जो बेखौफ होते हैं... ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत कीजिए और अपने दिल की सुनिए... गोलमाल को 13 साल हो गए हैं। एक फिल्म जिसने मेरी किस्मत बदल दी... हमेशा के लिए।'
 
रोहित ने एक वीडियो शेयर किया है उसमें फिल्म गोलमाल का ऑडियो कैसेट नजर आ रहा है। इसके बाद कैमरा पैन होता है और रोहित के दफ्तर का एंट्रेंस नजर आता है। इसके बाद कैमरा रोहित की सभी फिल्मों के पोस्टर दिखाता है और रोहित कैमरा के सामने से होकर गुजरते हैं। 
 
रोहित इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज की चौथी फिल्म है। इससे पहले सिंघम, सिंघम 2 और सिम्मा रिलीज हो चुकी हैं और अब अक्षय कुमार फिल्म फिल्म सूर्यवंशी में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments