Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गदर में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी का पुत्तर अब बनकर आ रहा है जीनियस हीरो...

गदर में हैंडपंप उखाड़ने वाले सनी का पुत्तर अब बनकर आ रहा है जीनियस हीरो...
सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'गदर- एक प्रेम कथा' है जिसे वर्षों बाद भी लोग आज याद करते हैं और टीवी पर यह खूब देखी जाती है। गदर का डायरेक्शन किया था अनिल शर्मा ने। इस फिल्म में सनी के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था जो अनिल शर्मा के बेटे हैं। 

webdunia
 
अब उत्कर्ष युवा हो गए हैं और बतौर हीरो उनकी फिल्म 'जीनियस' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने ही किया है। फिल्म में उत्कर्ष के साथ ईशिता चौहान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का जैसे कलाकार हैं। संगीत हिमेश रेशमिया का है। फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लड़की के जवाब से लड़का क्यों गुस्सा हुआ