Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन चौंकाया

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (12:32 IST)
कोरोना की तीसरी लहर के बाद एक बार फिर स्थितियां तेजी से सामान्य होती जा रही हैं, लेकिन दर्शक सिनेमाघर की ओर पहले जैसे नहीं आ रहे हैं। इस बात को ध्यान रखते हुए बॉलीवुड के कई ट्रेड विशेषज्ञों का कहना था कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के पहले दिन के कलेक्शन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होंगे, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन चौंका दिया है। 
 
इस फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वो भी तब जब कोविड का डर है और कई जगह सिनेमाघर 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ फिल्म दिखा रहे हैं। 
 
आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने सुबह के शो में दमदार ओपनिंग नहीं की थी, लेकिन जैसे ही फिल्म को लेकर सकारात्मक बातें सामने आईं, फिल्म के शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। 
गंगूबाई काठियावाड़ी के पहले दिन के कलेक्शन ने बॉलीवुड में फिर से जान फूंक दी है और माना जा रहा है कि एक बार सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नजर आ सकती है। मार्च में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं और माना जा सकता है कि ये फिल्में शानदार बिज़नेस करेंगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments