Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, कपिल शर्मा बोले- आपने दो आदमी ही गायब कर दिए

Webdunia
बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (14:23 IST)
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी फैट टू फिट जर्नी से सभी को हैरान किया है। ऐसी ही जर्नी रही है कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की। गणेश आचार्य हाल ही में 'द कपिल शर्मा' शो में आए थे। उनके साथ गीता कपूर और टैरेंस ने भी शिरकत की थी।

 
इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। कपिल के शो पर गणेश ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बताया। कपिल, गणेश से पूछते हैं कि उन्होंने अपना कितना वजन कम किया, इस बार कोरियोग्राफर ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया है।
 
गणेश आचार्य कहते हैं, मैंने 98 किलो घटा लिया है। गणेश का ये जवाब जान सभी दंग रह गए और बस उन्हें देखते रह गए। गणेश के बयान पर कपिल ने बोला- छोटे-छोटे शहरों में तो 46 किलो के आदमी होते हैं। यहां तो दो आदमी आपने ही गायब कर दिए हैं।
 
बता दें कि कुछ सालों पहले गणेश का वजन लगभग 200 किलो हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू किया और अब तक काफी वजन घटा लिया है। अपनी फिटनेस को लेकर गणेश आचार्य ने कई मौकों पर विस्तार से बताया है। उनके मुताबिक फैट टू फिट की ये जर्नी उनके लिए खासा मुश्किल रही है।
 
गणेश आचार्य जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'देहाती डिस्को' में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। गणेश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने इस दौरान बताया, यह एक बहुत ही अलग तरह की फिल्म है। मेरे कॉमिक रोल से बिल्कुल अलग। फिल्म में मेरा सीरियस रोल है। इसमें एक्शन और डांस भी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments