Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसा 'गंदी बात' एक्ट्रेस का परिवार, बोलीं- मैं अनाथ हो जाऊंगी...

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (11:47 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने दुनियाभर की चिंता बढ़ गई है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है। इस जंग में कई आम लोगों की भी मौत हो रही है। इंटरनेट पर यूक्रेन से कई दिल दहलाने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। 

 
यू्क्रेन में चल रहे युद्ध से 'गंदी बात' की एक एक्ट्रेस को अपने परिवार की चिंता सताने लगी हैं। इस एक्ट्रेस का नाम नतालिया कोजेनोवा हैं, जो करीब 11 साल पहले काम के सिलसिले में यूक्रेन से भारत आई थीं। नतालिया सबसे पहले हिन्दी फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' में नजर आई थीं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान नतालिया ने कहाल मेरा पूरा परिवार यूक्रेन में रह रहा है। मेरे देश की जो स्थिति है, वह बहुत भयावह है। रूसियों ने हम पर हमला किया है और कई शहरों को तबाह कर दिया है। उन्होंने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला शुरू कर दिया है। पूरा देश एक युद्ध का मैदान बन चुका है। अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
 
उन्होंने कहा, यूक्रेन के लोग शांत स्वभाव के हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने जो कदम उठाया है, उससे उनके इरादे पूरी तरह से स्पष्ट हो गए हैं। हर कोई सदमे में है। लोगों में दहशत का माहौल है। मैंने कुछ घंटे पहले अपनी मां से बात की थी। जिन्होंने मुझे बताया कि रूसी सैनिक उनके शहर में भी आ रहे हैं।
 
नतालिया ने बताया, मेरे परिवार ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया है क्योंकि उन्हें मारे जाने का डर है। मुझे नहीं पता कि मैं अपने परिवार की मदद कैसे करूं। मैं चाहती हूं कि वे भारत आएं, लेकिन ऐसा करने का कोई तरीका नहीं है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं अनाथ हो जाऊंगी।
 
बता दें कि नतालिया ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'अंजुना बीच' में लीड रोल निभाया था। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी। इसके अलावा वह सुपर मॉडल, तेरे जिस्म से जान तक, बोले इंडिया जय भीम, लव वर्सेज गैंगस्टर में नजर आईं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments