Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इंटरनेशनल एक्ट्रेस ने भी किया भगवा का अपमान! अब क्या करेंगे आप?

इंटरनेशनल एक्ट्रेस ने भी किया भगवा का अपमान! अब क्या करेंगे आप?
, बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (12:48 IST)
दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी क्या पहनी, कोहराम मच गया और संस्कृति खतरे में नजर आने लगी। फिल्म पठान का विरोध शुरू हो गया। पुतले फूंके गए। मारने-पीटने की बात होने लगी और 'पठान' के बॉयकॉट की बातें होने लगीं। दूसरी ओर कुछ लोगों ने पुराने फोटो निकाल कर रख दिए जब हीरोइनें भगवा कॉस्ट्यूम में हॉट गानों में मुद्राएं बनाती नजर आई थीं। इनके साथ रोमांस वे कर रहे थे जो आज राजनेता बने घूम रहे हैं। 
 
अब इंटरनेशनल एक्ट्रेस गैल गैडोट भगवा रंग की ड्रेस में नजर आई हैं। ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने फोटो पोस्ट किया है। हालांकि पठान कंट्रोवर्सी से उनका कोई लेना देना नहीं है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि एक इंटरनेशल एक्ट्रेस ने भगवा रंग की ड्रेस पहन कर हॉट फोटो पोस्ट की है। क्या उन्होंने भी भावनाएं आहत कर दी है? अब क्या करेंगे आप? अंतरराष्ट्रीय मंच पर आंदोलन करेंगे? 
 
गैल गैडोट को नहीं जानते हों तो बता दें कि वे इज़रायली अभिनेत्री, मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। दुनिया भर में उनके फैंस फैले हुए हैं। 'वंडर वूमन' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरिज की फिल्में वे कर चुकी हैं। भारत में भी उन्हें बहुत पसंद किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्टार प्लस के नए शो 'तेरी मेरी डोरियां' का ट्रेलर हुआ रिलीज