Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जी कुत्ता से - ऑनर किलिंग पर हार्ड हिटिंग सोशल ड्रामा

Webdunia
राहुल दाहिया की पहली फीचर फिल्म 'जी कुत्ता से' 9 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का शिकागो साउथ एशियन फिल्म महोत्सव में विश्व प्रीमियर हुआ और न्यू यॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2016 और 17 वें जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में भी इसका आधिकारिक चयन किया गया था। यह फिल्म 2016 के यस फाउंडेशन सोशल इंपैक्ट अवार्ड्स के लिए भी नामित हुई थी।
 
"जी कुत्ता से" भारत में ऑनर किलिंग के विवादास्पद विषय पर एक साहसिक और बोल्ड प्रयास है। इसमे एक टैबू विषय को यथार्थवाद के लैंस के माध्यम से ताज़गी भरी नज़र और अलग दृष्टि से देखा गया है। अब तक इस विषय पर जो भी फिल्में बनी है उनसे यह अलग है।
 
हरियाणा में सेट इस फिल्म को हिंदी और हरियाणवी भाषा के मिश्रण में फिल्माया गया है। हरियाणा के रहने वाले लेखक-निर्देशक राहुल दाहिया ने अपने स्वयं के व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर फिल्म को तैयार किया है। 
 
वे कहते हैं, "हर साल हजारों लड़कियों को अपने परिवारों द्वारा, कभी-कभी अपनी मां, पिता या भाइयों द्वारा मार दिया जाता है। कारण हमेशा परिवार के" सम्मान "से जुड़ा नहीं होता जैसा कि व्यापक धारणा है, बल्कि अक्सर ईर्ष्या, यौन प्रतिशोध, अहंकार और शक्ति का एक इंटरप्ले होता है। मैंने इस फिल्म को सेक्स के आसपास के पाखंड और हमारे तथाकथित समृद्ध गांवों में उग्र क्रूरता का पर्दाफाश करने के लिए बनाया है। "
 
दाहिया ने पहले सुधीर मिश्रा की फिल्म खोया खोया चांद, तेरा क्या होगा जॉनी और "और देवदास" के सहायक के रूप में काम किया है। फ़िल्म को यथार्थवाद की भावना देने के लिए उस क्षेत्र से कई गैर-पेशेवर कलाकारों का उपयोग करके वास्तविक स्थानों पर शूटिंग की गई है।

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ