Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रभास की मूवी साहो का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला सप्ताह

Webdunia
प्रभास की फिल्म 'साहो' से सभी को बहुत आशाएं हैं क्योंकि बाहुबली के बाद वे लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। 350 करोड़ की लागत से तैयार 'साहो' 30 अगस्त को रिलीज हुई। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया। 
 
हिंदी वर्जन ने पहले दिन 24.40 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन कलेक्शन 25.20 करोड़ रुपये जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा मिला और कलेक्शन 29.48 करोड़ रुपये रहे। 


 
माना कि ये कलेक्शन अच्छे हैं, लेकिन 'साहो' की लागत को देखते हुए ये कम हैं। फिल्म को रविवार को कम से कम 40 करोड़ का आंकड़ा पार करना था। 
 
चौथे दिन यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी की देश के कुछ हिस्सों में छुट्टी थी और फिल्म 14.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 

ALSO READ: साहो : फिल्म समीक्षा
पांचवें दिन कलेक्शन धड़ाम से नीचे आ गए और फिल्म 9.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाईं। छठे दिन तो हालत और खराब हो गई। मात्र 6.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। 


 
सातवें दिन फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से पहले सप्ताह में फिल्म करीब 115 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। 
 
फिल्म की लागत को देखते हुए ये कलेक्शन कम हैं। पहले सप्ताह में फिल्म ने कम से कम 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना था। दूसरा सप्ताह फिल्म के लिए अहम है, हालांकि जिस तरह से कलेक्शन नीचे आए हैं वो फिल्म के लिए खतरे की घंटी है। 
 
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 
यदि सभी भाषाओं और देश-विदेश में साहो के बिज़नेस की बात की जाए तो ये कलेक्शन लगभग 365 से 370 करोड़ रुपये के बीच रहता है। ये ग्रॉस कलेक्शन हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments