Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गिरफ्तारी का फर्जी वीडियो बनाकर फंसीं उर्फी जावेद, पुलिस ने दर्ज किया केस

WD Entertainment Desk
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (11:05 IST)
Urfi Javed arrested : 'बिग बॉस' फेम उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर हर दिन सुर्खियों में रहती हैं। अपने कपड़ों की वजह से वह कभी वाहवाही लूटती हैं तो कभी ट्रोल भी हो जाती है। बीते दिन उर्फी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी को छोटे कपड़े पहनने की वजह से गिरफ्तार करती दिख रही हैं।
 
इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो रहे थे। हालांकि उर्फी का यह वीडियो फर्जी था। दरअसल, नकली पुलिसवाले उर्फी को ले गए थे। उर्फी ने खुद के अरेस्ट को लेकर फेक वीडियो बनाया था। लेकिन इस वीडियो की वजह से उर्फी जावेद सच में मुश्किल में पड़ गई हैं।
 
मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद और चार अन्य के खिलाफ फर्जी वीडियो बनाने और शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। ओशिवारा पुलिस ने उर्फी और वीडियो में देखाई दिए लोगों के खिलाफ IPC की धारा 171, 419, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। 
 
पुलिस का कहना है कि पब्लिक सर्वेंट ने उनकी इज्जत मिट्टी में मिलाने की कोशिश की है। मुंबई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, फालतू पब्लिसिटी के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर गिरफ्तार की गई महिला का वायरल वीडियो सच नहीं है। 
 
उन्होंने लिखा, पुलिस के प्रतीक चिन्ह और वर्दी का गलत इस्तेमाल किया गया है। आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है और गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।
 
इस वीडियो की वजह से उर्फी बुरी तरह फंस गई हैं। इससे पहले भी उर्फी कई बार कानूनी पचड़ों में फंस चुकी हैं। 2022 में पब्लिक प्लेसेस पर कथित हरकतों की वजह से भी पुलिस ने उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments