Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पुष्पा 2 : द रूल की रिलीज को 75 दिन बाकी, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का रोमांचक पोस्टर

WD Entertainment Desk
सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (14:17 IST)
Allu Arjun की 'पुष्पा 2 : द रूल' निस्संदेह साल की सबसे ज़्यादा प्रतीक्षित फ़िल्म है और अपनी रिलीज़ के बाद यह निश्चित रूप से रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसके रोमांचक टीज़र और गानों के रिलीज़ होने के बाद उत्साह नए आयाम छू रहा है, दर्शकों के लिए इस मेगा एंटरटेनर के लिए अब और इंतज़ार करना मुश्किल है। 
 
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अब अपनी रिलीज से सिर्फ़ 75 दिन दूर है, और जल्द ही दुनिया पुष्पा और उनके बेमिसाल जलवे को बड़े पर्दे पर देखेगी। 'पुष्पा 2 : द रूल' के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने किरदार पुष्पराज के रूप में नज़र आ रहे हैं, जिसमें उनका सिग्नेचर स्वैग साफ़ झलक रहा है। इसके साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 75 दिन में दुनिया को पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। #Pushpa2TheRule भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगा। द रूल 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
'पुष्पा 2 : द रूल' 6 दिसंबर 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत टी सीरीज का है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

प्रियंका चोपड़ा को अपना फैशन आइडल मानती हैं तुलसीधाम के लड्डू गोपाल एक्ट्रेस मोनिका सिंह

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने बर्थडे पर शुरू की सलार पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम की शूटिंग

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments