Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या का निधन

फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या का निधन
हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और विवाह जैसी सफल पारिवारिक फिल्मों के निर्माता राजकुमार बड़जात्या का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके निधन से सिनेमा जगत में शोक की ल‍हर है।

राजश्री प्रोडक्शंस के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्मकार सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या ने सर एच़.एन. रिलायंस फाउंडेशन में अंतिम सांस ली। बैनर के अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर भी उनके निधन की पुष्टि की गई। बैनर ने ट्वीट किया, हम सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या के निधन पर शोक में हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
 
webdunia
राजकुमार बड़जात्या के परिवार में उनकी पत्नी सुधा बड़जात्या और पुत्र सूरज बड़जात्या हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में निर्माता के रूप में काम किया और मुख्य रूप से अपने पुत्र के निर्देशन में बनी फिल्मों का निर्माण किया। इस बैनर की स्थापना राजकुमार बड़जात्या के पिता ताराचंद बड़जात्या ने की थी। प्रोडक्शन हाउस ने दोस्ती, तपस्या और सारांश जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया।
 
राजकुमार बड़जात्या का बॉलीवुड में योगदान सराहनीय है। उनकी लेटेस्ट प्रोड्यूस फिल्मों पर नजर डालें तो 2015 में प्रेम रतन धन पायो, 1999 में हम आपके हैं कौन, 1994 में मैंने प्यार किया जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत के बाद अली अब्बास जफर की हॉरर फिल्म में काम करेंगी कैटरीना कैफ!