Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कान फिल्म फेस्टिवल में सनी लियोनी की 'कैनेडी' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 मई 2023 (15:26 IST)
Kennedy gets standing ovation: बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया। फिल्म में राहुल भट्ट और सनी लियोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के लिए चुना गया था। 'कैनेडी' को कान में करीब 7 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
 
सोशल मीडिया पर 'कैनेडी' के प्रीमियर का एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें दर्शक खड़े होकर फिल्म के लिए ताली बजा रहे हैं। 'कैनेडी' की कहानी एक अनिद्रा पीड़ित पुलिसकर्मी की है, जिसे मरा हुआ समझा गया था, लेकिन वह भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ काम कर रही है। 
 
अनुराग कश्यप ने कहा, कान में दुनिया को अपनी फिल्म दिखाना हमेशा खास होता है। यह लाइफ के लिए एक यादगार पल होता है। 'कैनेडी' मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म होने के साथ बेहद करीब है। हमने इस फिल्म को बनाने में अपना दिल और रुह लगाई है। दर्शकों की 7 मिनट लंबी तालियों की गड़गड़ाहट से मैं थैंकफुलनेस से भर गया हूं। मैं एक ही समय में बहुत एक्साइटेड महसूस कर रहा हूं।
 
सनी लियोनी ने कहा, 'कैनेडी' के साथ कान में अपनी शुरूआत करने के लिए रोमांचित हूं। यह तमाम कलाकारों के लिए एक ख्वाब होता है, और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी प्राउड फील कर रही हूं। मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि वर्ल्ड व्यूअर्स इसे कैसी मूवी मानते हैं।
 
राहुल भट्ट ने कहा 'कैनेडी' हमारी मेहनत का फल है। फिल्म रोमांचक है, जो कि आपको बांधे रखती है। जब मैं अपनी टीम के साथ कान में दुनिया को हमारी फिल्म दिखा रहा था। तब मुझे गर्व महसूस हो रहा था। इसके लिए मैं सभी का खासकर अनुराग जी का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया।
 
'कैनेडी' राहुल भट्ट और सनी लियोनी अभिनीत अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया है। फिल्म के संगीत सुपरवाइजर आशीष नरूला हैं और गाने आमिर अज़ीज़ और बॉयब्लांक के हैं। फिल्म के संपादक तान्या छाबड़िया और दीपक कटार हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments