Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट के दमदार लुक, माफिया क्वीन का निभा रहीं किरदार

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट के दमदार लुक, माफिया क्वीन का निभा रहीं किरदार
, गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (11:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही आलिया भट्ट की अदाकारी की जमकर तारीफ की जा रही है।
webdunia
फिल्म में आलिया भट्ट मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह काफी दमदार रोल में नजर आएंगी। फिल्म से आलिया के अलग-अलग लुक इंटरनेट पर छाए हुए हैं।
webdunia
webdunia
'गंगूबाई काठियावाड़ी' हुसैन जैदी द्वारा लिखी गई किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। जैदी ने अपनी इस किताब में गुजरात के काठियावाड़ी में रहने वाली एक लड़की गंगा हरजीवनदास की पूरी जिंदगी उतारी है, जिनके साथ कई झकझोर देने वाले हादसे हुए हैं।
 
webdunia
आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई' के किरदार को निभाने के लिए काफी तैयारी की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि अपनी भूमिका की तैयारी के लिए उन्होंने कई क्लासिक हिन्दी फिल्में देखी। 
webdunia
webdunia
गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म को प्रोड्यूस भी भंसाली ने ही किया है। फिल्म में आलिया के अलावा अजय देवगन, विजय राज और सीमा पाहवा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
webdunia
फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'लॉक अप' की रिलीज से पहले एकता कपूर के साथ आशीर्वाद लेने गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचीं कंगना रनौट