Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खतरों के खिलाड़ी : रोहित शेट्टी की जगह फराह खान की हुई एंट्री!

Webdunia
शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (14:28 IST)
टीवी रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 का फाइनल एपिसोड शूट हो चुका है'  शो को मिलने वाले प्यार के बीच मेकर्स ये चाहते हैं कि फिनाले एपिसोड के बाद शो का स्पेशल एडिशन पर तुंरत काम शुरू कर दिया जाए। मेकर्स ने इस स्पेशल एडिशन का नाम 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' रखने का फैसला किया है।

 
खबर है कि 21 जुलाई को फिनाले एपिसोड शूट करने के बाद मेकर्स इसके स्पेशल एडिशन को तुंरत ही शूट करने वाले थे, लेकिन रोहित शेट्टी की गैरमौजूदगी से सारा खेल खराब हो गया। स्पेशल एडिशन के लिए अब उनकी जगह कोरियाग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान को साइन किया गया है।
 
रोहित शेट्टी अपनी एक फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए हैदराबाद जा रहे हैं। इसलिए वह 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' एडिशन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसीलिए चैनल और शो के मेकर्स ने मिलकर ऐसा शेड्यूल तय किया कि पहले दो एपिसोड्स ही छूटें और बाकी एपिसोड्स रोहित शेट्टी खुद वापस आकर शूट कर लें।
 
यानी फराह खान 'खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया' के दो एपिसोड्स को होस्ट करेंगी। स्पेशल एडिशन में करण वाही, करण पटेल, जय भानुशाली और करिश्मा तन्ना के अलावा अली गोनी और कई और पुराने कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इसमें कॉमेडियन गौरव दुबे भी शामिल होंगे। हालांकि वह कंटेस्टेंट के तौर पर नहीं बल्कि एक गेस्ट के तौर पर आएंगे।
 
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 10 के फिनाले में करिश्मा तन्ना, करण पटेल, धर्मेश, बलराज नजर आने वाले हैं। फिनाले शो को शूट कर लिया गया है, लेकिन अभी तक फाइनल एपिसोड टेलिकास्ट नहीं हुआ है। शो के ऑनएयर होने के बाद ही विनर का नाम घोषित किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments