Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शादी से पहले पार्टी में सिंदूर लगाकर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, फराह खान ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2022 (14:53 IST)
फिल्ममेकर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फराह फैंस के साथ अक्सर कई अनदेखी तस्वीरें शेयर करती है। इन तस्वीरों में उनके साथ कई स्टार्स भी नजर आते हैं। हाल ही में फराह ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।

 
इस तस्वीर में फराह खान के साथ करण जौहर, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी और फरहान अख्तर दिख रहे हैं। इस तस्वीर में सभी का ध्यान ऐश्वर्या पर अटक गया है, क्योंकि वह मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। यह तस्वीर 2001 की है जब ऐश्वर्या की शादी नहीं हुई थी। 
 
तस्वीर के कैप्शन में फराह खान ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर ऐश्वर्या की मांग में सिंदूर क्यों लगा है। फराह ने लिखा, 'हाउस वार्मिंग 2001, जब मैंने पहली बार घर खरीदा था। ऐश्वर्या सीधे फिल्म देवदास की शूटिंग से उनकी से वहां आ गई थीं, इसलिए वो सिंदूर लगा हुआ है। ये रेयर फोटो है, जिसमें करण जौहर ने डिजाइनर कपड़े नहीं पहने हुए है।'
 
बता दें कि देवदास फिल्म में ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ऐश्वर्या ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments