Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लेटेस्ट सेल्फी देखकर फैन ने वाणी कपूर को कहा ‘कुपोषित’, एक्ट्रेस ने ऐसे की बोलती बंद

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (16:48 IST)
एक्ट्रेस वाणी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वाणी आए दिन अपनी तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। सोमवार सुबह वाणी ने एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उनकी फिट बॉडी दिख रही है। इस तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और योगा पैंट्स पहनी हुई है।
 


एक ओर जहां फिट एंड फैब बॉडी के लिए वाणी कपूर को कई कंप्लीमेंट्स मिल रहे हैं, वहीं एक यूजर ने वाणी की तस्वीर देखकर उनसे पूछ डाला- ‘क्या आप कुपोषण की शिकार हैं?’। वाणी को यूजर की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने उसे ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद हो गई।
 
वाणी कपूर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा, ‘जीवन में कुछ प्रोडक्टिव करने की कोशिश क्यों नहीं करते??? प्लीज अपने आप पर कठोर होना बंद करें, जीवन इससे कहीं बेहतर है...घृणा दिखाना बंद करें।’
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर आखिर बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘वॉर’ में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई।
 


वाणी अब करण मल्होत्रा की फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगी। फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म में संजय दत्त भी एक मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स की यह फिल्म इस साल 31 जुलाई को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments