Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती
, गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (01:51 IST)
मुंबई। अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी देर रात दी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया।
 
रणधीर ने कहा, ‘वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।’

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इरफान खान के निधन पर भावुक हुए सलमान-आमिर और शाहरुख, ट्वीट कर जताया दुख