Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'ये जवानी है दीवानी' की एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने रचाई शादी, वेडिंग तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (16:11 IST)
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में अपने मंगेतर डॉ. तुषान भिंडी के साथ शादी की। एवलिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है।

 
एवलिन ने अपने पति तुषान संग तस्वीर शेयर कर शादी की घोषणा की है। तस्वीर में एवलिन और तुषान रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। एवलिन ने व्हाइट कलर का नेट गाउन पहना है। वहीं तुषान व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट पैंट में हैं।
 
तस्वीर शेयर करते हुए एवलिन ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा के लिए।' इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी भी पोस्ट किया है। इस न्यूली वेड कपल को फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान एवलिन ने बताया कि वो इस शादी से बेहद खुश हैं और उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने कहा, अपने बेस्टफ्रेंड से शादी करने से बेहतर कोई एहसास नहीं। हम अपनी जिंदगी एक साथ बिताने को बेहद उत्सुक हैं।
 
एवलिन ने 2019 में तुषान से सगाई की थी। एवलिन के पति तुषान ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले हैं। वह एक डेंटल सर्जन हैं। वहीं एवलिन का जन्म जर्मनी में हुआ। उनके पिता पंजाबी हिंदू और मां जर्मन हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments