Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सांवले रंग की वजह से ईशा गुप्ता को इंडस्ट्री में करना पड़ा भेदभाव का सामना, बोलीं- पूरी बॉडी पर किया जाता था मेकअप

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (16:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्होंने 'जन्नत 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ईशा भले ही अपनी फिटनेस और बेहतरीन फिगर को लेकर चर्चा में बनी रहती हों लेकिन उनको अपने रंग को लेकर इंडस्ट्री में भेदभाव का सामना करना पड़ा है। 

 
एक इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, एक समय ऐसा था जब मेकअप आर्टिस्ट जानबूझकर उनके काले रंग को छिपाने की कोशिश करते थे। उन्हें गोरा दिखने की सलाह दी जाती थी। यहां तक कि उनकी पूरी बॅाडी का मेकअप भी किया जाता था। 
 
ईशा ने कहा, जब मैंने इंडस्ट्री में शुरुआत की तो कई एक्टर ऐसे थे, जिनके साथ मैंने काम नहीं किया था। वो मुझे मिलकर बोलते थे कि तू अपना मेकअप थोड़ा काला करती है। गोरा किया कर। मुझे ये सुनकर लगता था कि यह क्या है? कई मेकअप आर्टिस्ट ऐसे थे जो मुझे गोरा दिखाने की कोशिश करते थे। इसके लिए वो पूरा शरीर मेकअप करते थे। 
 
उन्होंने कहा, मैंने दो मल्टीस्टारर की हैं और उन्होंने मुझे कहा तुम सेक्सी हो, क्योंकि मेरा स्किन टोन काला है। हमारे देश में जिसे काला माना जाता है, वो सिर्फ सेक्सी या नेगेटिव हो सकता है। गोरी रंग की लड़कियों को शरीफ माना जाता है। 
 
बता दें कि 'जन्नत 2' के अलावा ईशा हमशक्ल, टोटल धमाल, राज 3डी और बादशाहो में नजर आईं। फिल्मों में कदम रखने से पहले ईशा गुप्ता एक सफल मॉडल रही हैं। वह 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ