Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना वायरस को लेकर फूटा इमरान हाशमी का गुस्सा, बोले- ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि...

Webdunia
शनिवार, 28 मार्च 2020 (13:34 IST)
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। भारत में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लॉकडाउन की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी इस वजह से घर के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

 
इमरान हाशमी कोरोना वायरस फैलाने के लिए चीनी लोगों पर भड़क गए हैं। ऐसा माना जाता है कि चीन से फैलने वाला यह वायरस चमगादड़ से इंसानी शरीर में आया है। हालांकि अभी तक यह तथ्य सत्यापित नहीं है।
 
इमरान हाशमी ने कोरोना वायरस को लेकर एक ट्वीट किया। इमरान ने लिखा, 'और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां से हजारों मील दूर कुछ लोग चमगादड़ को खाकर अजीब अुनभव करना चाहते थे।'

इमरान हाशमी ने अपने ट्वीट में बिना नाम लिए चीन पर निशाना साधा है। इमरान के इस ट्वीट से कोरोना वायरस को लेकर उनका गुस्सा साफ पता चल रहा है।
 
कोरोना के संक्रमण को रोकने के कोशिश में मनोरंजन जगत से लेकर बाजार तक हर जगह ताला पड़ा हुआ है। फिल्मों की ना तो आगे शूटिंग हो रही है और ना ही बनी हुई फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments