Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

एकता कपूर ने रिलीज किया 'नागिन 4' का फर्स्ट प्रोमो, निया शर्मा और जैस्मिन भसीन के साथ हुई मेल एक्टर की एंट्री

Webdunia
सोमवार, 25 नवंबर 2019 (13:50 IST)
एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' का फर्स्ट प्रोमो रिलीज हो चुका है। इससे पहले शो के दो टीजर रिलीज किए जा चुके हैं। इस प्रोमो में दोनों इच्छाधारी नागिन यानि निया शर्मा और जैस्मिन भसीन के अलावा मेल लीड विजयेंद्र कुमेरिया नजर आ रहे हैं।

 
पिछले कुछ समय से शो के मेल लीड को लेकर कई नाम सामने आ चुके थे, लेकिन अब प्रोमो ने यह साफ कर दिया है कि शो में टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमार की एंट्री हो चुकी है। हालांकि शो में तीसरी नागिन कौन होंगी इस राज से पर्दा अब तक नहीं उठाया गया है।
 
प्रोमो की शुरुआत मंदिर के बैकड्रॉप से होती है। यहां विजयेंद्र कुमेरिया निया शर्मा को एक गुंडे से बचाते नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही वे निया की ओर मुड़ते हैं तो उन्हें वहां सिर्फ निया का दुपट्टा मिलता है जिसके नीचे से एक बड़ा सा सांप निकलता है। आसपास के लोग यह देखकर डर से भागने लगते हैं।
 
ALSO READ: निया शर्मा को ट्रोलर ने कहा धरती पर सबसे 'बदसूरत' और 'ओवर रेटेड' एक्ट्रेस तो मिला मुंहतोड़ जवाब
 
वहीं जैस्म‍िन भसीन विजयेंद्र के पीछे खड़ी नजर आती है। प्रोमो के अगले हिस्से में विजयेंद्र एक बड़ा सा दरवाजा खोलते नजर आते हैं जहां एक बड़ा सा सांप निया और जैस्म‍िन के साथ उनकी ओर बढ़ते नजर आते हैं।

प्रोमो देखकर दर्शकों में निया और जैस्म‍िन के कैरेक्टर की असलियत को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ सकती है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी शो में भरपूर एंटरटेनमेंट होगा।
 
शो को इस बार नागिन 'भाग्य का जहरीला खेल' नाम दिया गया है। वहीं तीसरी नागिन के लिए एक्ट्रेस सायंतनी घोष का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह शो दिसंबर में शुरू होगा।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments