Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोरोना वायरस लॉकडाउन : घर में बेटे संग डांस करती नजर आईं एकता कपूर, वीडियो वायरल

कोरोना वायरस लॉकडाउन : घर में बेटे संग डांस करती नजर आईं एकता कपूर, वीडियो वायरल
, गुरुवार, 26 मार्च 2020 (18:32 IST)
कोरोना वायरस के चलते पुरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, जिसके बाद तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने घर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। टीवी की क्वी‍न एकता कपूर भी घर पर अपने बेटे रवि के साथ खूब वक्त बिता रही हैं।

 
हाल ही में एकता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे संग डांस करती नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'आप जब भी ज्यादा सोचने लगें तो डांस करें, जब भी आपको डर लगे डांस करें, बुरे सपने देख रहे हैं तो डांस करें, हर हाल में डांस करें।'
 
एकता कपूर के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट को उनकी फ्रेंड करिश्मा कपूर ने भी लाइक किया है। मौनी रॉय ने भी एकता के इस पोस्ट को लाइक करते हुए कमेंट किया, मेरे साथ भी एकदम ऐसा ही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना वायरस से जंग के लिए कपिल शर्मा ने दिए 50 लाख रुपए, ये सेलिब्रिटी भी आए आगे