Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इस शख्स के नाम पर एकता कपूर ने रखा अपने बेटे का नाम

एकता कपूर ने पिता जितेन्द्र के नाम पर बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। एकता ने न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी की सलाह पर अपने बच्‍चे के नाम की स्‍पेलिंग में e अक्षर जोड़ा है।

Webdunia
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में मां बनी हैं। एकता ने सरोगेसी के जरिए 27 जनवरी को बेटे को जन्म दिया हैं। एकता कपूर ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया। 
 
एकता कपूर ने पिता जितेन्द्र के नाम पर बेटे का नाम रवि कपूर रखा है। जितेन्द्र का असली नाम रवि है लेकिन फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर जितेन्द्र रख लिया।
 
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ईश्वर की कृपा से मुझे करियर में बहुत कामयाबी मिली। लेकिन मेरी जिंदगी में ईश्वर की तरफ से दिया ये तोहफा सबसे खास है। ये समय मेरे पूरे परिवार के लिए बेहद खास है। मैं एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रही हूं। इस दुनिया में मेरे बेटे रवि कपूर के साथ जिंदगी के नए सफर की ये शुरुआत है।
 
एकता कपूर पिछले 7 सालों से मां बनने के प्रोसेस में लगी हुई थीं। आईवीएफ की नाकामयाबी के बाद एकता ने डाक्टर की सलाह पर सरोगेसी की ओर रुख किया और इससे में उन्हें सफलता मिली। एकता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डॉक्टर को भी थैंक्यू कहा है।
 
एकता न्यूमरोलॉजी और ज्योतिष में बहुत विश्वास रखती हैं। एकता ने बच्‍चे का नाम शेयर करते हुए उसकी स्‍पेलिंग में e अक्षर जोड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक एकता के बेटे के नाम की स्‍पेलिंग न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय जुमानी ने रखी है। इसलिए अब बच्‍चे का नाम ravie लिखा जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments