Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ड्रग्स केस : आर्यन खान की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई, जल्द आ सकता है फैसला

Webdunia
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (17:12 IST)
क्रूज ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन खान की जमानत याचिका पर मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। बीते दिन सुनवाई में आर्यन की जमानत याचिका पर फैसला नहीं हो सकता था। उम्मीद जताई जा रही है कि जमानत याचिका पर आज फैसला आ सकता है।
 
अरबाज मर्चेंट के वकील अमित देसाई आज अपने क्लाइंट का पक्ष रख रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को एनसीबी ने आर्यन की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था कि बाहर आने पर वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
 
आर्यन को बचाने के लिए पिता शाहरुख खान ने दिग्गज वकीलों की फौज उतार दी है। इस मामले में अब तक वरिष्ठ वकील सतीश मानशिंदे पैरवी कर रहे थे। मानशिंदे ने रिया चक्रवर्ती का केस भी लड़ा था। इसके बाद सलमान खान को हिट एंड रन मामले में बरी करवाने वाले अमित देसाई ने भी आर्यन का पक्ष रखा था। हालांकि इस सबके बावजूद आर्यन को जमानत नहीं मिल पाई।
 
अब भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन का केस लड़ रहे हैं। बता दें कि ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की जमानत याचिका बीते दिनों  एनडीपीएस कोर्ट से खारिज कर दी थी। सेशंस कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments