Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जुड़वा 2 में वरुण धवन के एक्शन का डबल डोज़

Webdunia
अपने करियर में वरुण धवन पहली बार डबल रोल में 'जुड़वा 2' में नजर आएंगे और डबल रोल के लिए उन्होंने मेहनत भी डबल की है। शूटिंग शुरू होने के 6 महीने पहले ही उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी थी। खासतौर पर एक्शन सीक्वेंसेस को बेहतरीन बनाने में उन्होंने कोई कसर बाकी नहीं रखी। 
 
अपने ट्रेनर कुलदीप शशि से वरुण ने आठ अलग टाइप की किक्स सीखी जो फिल्म में दर्शकों को नजर आएगी। इसकी रिहर्सल के दौरान वरुण को कई बार चोट भी लगी, लेकिन इससे उनका हौंसला कम नहीं हुआ। ज्यादातर एक्शन सीक्वेंसेस की शूटिंग लंदन में हुई है। 
 
वरुण इस बारे में बताते हैं 'कुलदीप से मैंने छ: से सात महीने तक ट्रेनिंग ली। किक्स से लेकर तो फ्लेक्सिबिलिटी तक पर काम किया। आठ अलग-अलग किक्स सीखी। मैं सोचता हूं कि इन सबमें वो सीक्वेंस सबसे बढ़िया बना है जिसमें मैं बस में चार बदमाशों से लड़ता हूं। साइकल चेज़ सीक्वेंस भी जोरदार बना है। मैं और विवान भटिना, जिनका की फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार है, ने एक्शन दृश्यों पर कड़ी मेहनत की है। हमारे बीच जोरदार फाइट फिल्म में देखने को मिलेगी। विवान मुझसे साइज़ में डबल है, लेकिन उनके साथ शूटिंग में मजा आया।' 
 
जुड़वा 2 के क्लाइमेक्स सीक्वेंस के लिए वरुण ने 7 दिनों तक रिहर्सल की। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 29 सितम्बर को रिलीज हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments