Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अभिषेक-जॉन की फिल्म दोस्ताना का बनेगा सीक्वल, यह होंगे बदलाव

अभिषेक-जॉन की फिल्म दोस्ताना का बनेगा सीक्वल, यह होंगे बदलाव
वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी 'दोस्ताना'। प्रोड्यूसर थे करण जौहर और तरुण मनसुखानी ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म ने ठीक-ठाक सफलता हासिल की थी। 
 
इसके बाद से ही 'दोस्ताना' के सीक्वल की चर्चा चल पड़ी। करण जौहर खुद बेहद उत्सुक थे दूसरा भाग बनाने के लिए। ताबड़तोड़ तरुण ने दूसरे भाग की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया। 

 
जब उन्होंने स्क्रिप्ट दिखाई तो करण को पसंद नहीं आई। बार-बार बदलाव होते रहे और दस वर्ष गुजर गए। लगा कि अब दोस्ताना का भाग 2 नहीं बनेगा, लेकिन अब करण जौहर को एक आइडिया जम गया है और उसी के आधार पर स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। 
 
कुछ बातें तय हो गई हैं। अभिषेक और जॉन नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह नए कलाकारों को लिया जाएगा। संभवत: एक हीरो के रूप में वरुण धवन को लिया जा सकता है। 
 
प्रियंका चोपड़ा भी नहीं होंगी। एक नई ग्लैमरस हीरोइन को प्रियंका की जगह मिलेगी। यह कोई ए-लिस्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस होगी। तरुण का भी पक्का नहीं है कि वे ही डायरेक्शन की बागडोर संभालेंगे। 
 
फिल्म को 2020 की शुरुआत में रिलीज करने की प्लानिंग है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मौनी रॉय और मोहित रैना में क्यों हुआ ब्रेक-अप?