Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टाइगर श्रॉफ की इस हीरोइन से बढ़ती नजदीकियों से दिशा नाराज!

टाइगर श्रॉफ की इस हीरोइन से बढ़ती नजदीकियों से दिशा नाराज!
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को बॉलीवुड में दबे स्वर में लव बर्ड्स कहा जाता है। दोनों को अक्सर चहचहाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इन दिनों दिशा का मूड उखड़ा हुआ है। 
 
टाइगर श्रॉफ इस समय 'मुन्ना माइकल' नामक एक फिल्म कर रहे हैं जिसमें उनकी को-स्टार हैं निधि अगरवाल। कहा जा रहा है कि इन दिनों निधि और टाइगर कुछ ज्यादा ही नजदीक हो रहे हैं। 
 
यह बात दिशा के कानों तक पहुंची। सूत्रों के अनुसार इस तरह की बातों से दिशा परेशान हो गईं। एक दिन अचानक वे बिना बिताए 'मुन्ना माइकल' के सेट पर पहुंच गईं। उनको वहां देख सभी हैरान थे। 
 
बाद में पता चला कि दिशा इन बढ़ती नजदीकियों का जायजा लेने पहुंच गई थीं। उनके इस कदम पर टाइगर दंग रह गए।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या बाहुबली प्रभाष करेंगे देवसेना अनुष्का शेट्टी से शादी?