Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वैलेंटाइन डे पर किसके साथ होंगी दिशा पाटनी?

वैलेंटाइन डे पर किसके साथ होंगी दिशा पाटनी?
, सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (16:04 IST)
वैलेंटाइन डे आने वाला है और सभी के प्लान बन गए हैं या बन रहे हैं।‍ फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी के वैलेंटाइन डे को लेकर कुछ अलग ही प्लान है। 
 
यदि आप सोच रहे हैं कि वे इस खास दिन को टाइगर श्रॉफ के साथ मनाने वाली हैं जिनके साथ उनकी बेहतरीन 'दोस्ती' है तो आप गलत है। 

webdunia

 
दिशा, टाइगर के साथ नहीं बल्कि सलमान खान के साथ इस दिन होगी। उन्हें वैलेंटाइन डे के दिन छुट्टी नहीं मिली है और वे सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे' की शूटिंग करेंगी। 

webdunia

 
राधे का काम तेजी से चल रहा है क्योंकि यह फिल्म ईद पर रिलीज करना है और निर्देशक प्रभुदेवा फुल स्पीड से काम कर रहे हैं। ऐसे में छुट्टी का सवाल तो उठता ही नहीं है। 
 
वैसे भी दिशा इन दिनों बेहद व्यस्त हैं। उनकी फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर ने इन दिनों धूम मचा रखी है और इसका एक बड़ा कारण दिशा भी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, तान्हाजी के डायरेक्टर के साथ करेंगे फिल्म!