Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टाइगर श्रॉफ नहीं, यह एक्टर है दिशा पाटनी का फेवरेट, एक्ट्रेस ने खोले कई राज

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (12:15 IST)
दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। अब हाल ही में वह सोशल मीडिया पर फैंस की ओर से पूछे गए सवालों और उनकी ओर दिए जवाबों को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

 
दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर क्वेश्चन-आन्सर सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने दिशा से पूछा कि लॉकडाउन के महीनों के दौरान उन्होंने क्या सबक लिया। जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'थोड़ा ही काफी है।' 
 
दिशा पाटनी ने यह भी बताया कि उन्हें कोरियाई ड्रामा से प्यार है और 'एवेंजर्स' उनकी सबसे पसंदीदा हॉलीवुड फिल्म है। अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछे जाने पर दिशा ने 'जैकी चैन' का नाम लिया।
 
दिशा पाटनी ने यह भी खुलासा किया कि उनके लिए स्कूल में सबसे खतरनाक और डराने वाला विषय रसायन विज्ञान और बॉटनी था। जब एक फैन ने दिशा से उनके फैंटेसी पेशे के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस का जवाब था- 'डिस्कवरी चैनल में काम करना।' 
 
बता दें कि दिशा पाटनी ने हाल ही में सलमान खान और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'राधे' की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित की जा रही है। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments