Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिशा पाटनी ने इस एक्ट्रेस के हाथ से छीनी मोहित सूरी की फिल्म!

दिशा पाटनी ने इस एक्ट्रेस के हाथ से छीनी मोहित सूरी की फिल्म!
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिशा जल्द ही अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मलंग में काम करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।


खबरों की माने तो दिशा पाटनी ने यह फिल्म दगंल गर्ल सान्या मल्होत्रा के हाथों से छिनी हैं। बताया जा रहा है कि सान्या मल्होत्रा इस फिल्म की रेस में पहले नंबर पर थी। रिपोर्ट के अनुसार सान्या मल्होत्रा फिल्म ‘मलंग’ के लिए पहली च्वाइस थीं लेकिन दिशा पटानी की डेडिकेशन देखकर मोहित ने फिल्म के लिए उन्हें साइन कर लिया।
 
webdunia
मोहित ने सबसे पहले मलंग को लेकर सान्या से बात की थी। फिल्म में हीरोइन का किरदार एक डांसर का है, जो कई सारी डांस फॉर्म्स जानती है और एक्शन के मामले में भी किसी से कम नहीं है। जब मोहित ने दिशा के साथ कुछ वर्कशॉप्स कीं तो वो उनकी मेहनत देखकर दंग रहे गए और उन्हें लगा कि वो इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसके बाद मोहित सूरी ने तुरंत ही दिशा को फिल्म में साइन कर लिया।
 
दिशा पाटनी का सोशल मीडिया अकाउंट इस बात का गवाह है वो इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। उनकी डांस और एक्शन की बहुत सी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस मामले में दिशा को कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

साइना नेहवाल की बायोपिक फिल्म से बाहर हुईं श्रद्धा कपूर, अब हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री