Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Mirzapur 2: पंकज त्रिपाठी ने बताया, कालीन भैया और उनमें ये बात है कॉमन

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (16:28 IST)
कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी एक बार फिर भौकाल मचाने को तैयार हैं। मिर्जापुर का दूसरा सीजन 23 अक्तूबर को अमज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी खुलासा किया कि उन्होंने पहली बार एक्टिंग कब की थी और बताया कि उनमें और उनके किरदार कालीन भैया में कौन-सी बात कॉमन है।

बिहार के गोपालगंज में जन्मे पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पहली बार एक्टिंग बचपन में की थी। उन्होंने बताया कि वो छठ पूजा के दौरान नाटक में लड़की बना करते थे। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने शुरुआत की, तो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं एक एक्टर बन पाउंगा, लेकिन आखिरकार मैं बन गया।

मिर्जापुर में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने बताया कि कालीन भैया और उनमें एक बात कॉमन है, वो यह कि उनकी जड़ें यूपी और बिहार से हैं। वो पहले बता चुके हैं कि वो कॉलेज के दिनों में छात्र राजनीति में शामिल थे, जिसने उन्हें मिर्जापुर के माहौल को समझने में मदद की।

मिर्जापुर 2 के बारे में पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस सीजन में बहुत ज़्यादा मनोरंजन होने वाला है। उन्होंने कहा, “इस बार मनोरंजन ज़्यादा होगा, कहानी में गहराई बढ़ जाएगी और किरदारों की महत्वाकांक्षा बढ़ेगी। कहानी के किरदारों के बीच का षड्यंत्र भी बड़ा होगा.”



बता दें, पंकज त्रिपाठी के अलावा ‘मिर्जापुर 2’ में अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा संग अन्य स्टार्स नजर आने वाले हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments