Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख-सलमान-रितिक को लेकर हो सकती है धूम 4, टाइगर 3 और वॉर 2 की घोषणा!

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (12:36 IST)
2020 में यश राज फिल्म्स को 50 वर्ष हो जाएंगे। 1970 में इस बैनर की स्थापना हुई थी और यह भारत के बड़े और प्रतिष्ठित बैनर्स में से एक है। यश चोपड़ा और उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने मिल कर कई सुपरहिट फिल्में इस बैनर तले बनाईं। 
 
खबर है कि 50 वर्ष पूरे होने कई बड़ी फिल्मों की घोषणा इस बैनर तले हो सकती है। इस बात की बॉलीवुड में जोर-शोर से चर्चा है। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स इस बैनर की फिल्में करते नजर आएंगे। 
 
सूत्रों के अनुसार अपनी लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ के अगले भागों को यह बैनर बनाने की घोषणा कर सकता है। बॉलीवुड के एक खबरची के मुताबिक सलमान खान को लेकर टाइगर सीरिज का तीसरा पार्ट बनाया जाएगा। इसके पहले दोनों भाग 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' ब्लॉकबस्टर रहे थे। 
 
धूम सीरिज़ के तीनों भाग सफल रहे हैं और शाहरुख खान को लेकर धूम 4 को बनाने की घोषणा की जा सकती है। इसी तरह इसी बैनर की पिछली रिलीज़ 'वॉर' 2019 की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट रितिक रोशन को लेकर अनाउंस हो सकता है। 
 
इनके अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों को लेकर भी कई बड़ी फिल्में बनाने की योजना हैं। हालांकि यश राज फिल्म्स की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में इस बात की खूब चर्चा है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments