Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र खोलने जा रहे 'ही-मैन' रेस्टोरेंट, यह होगी खासियत

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (17:17 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस उम्र में भी खुद को बेहद एक्टिव रखते हैं। अपना ज्यादातर समय फॉर्महाउस पर बीताने वाले धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वे अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल बातें शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने चाहने वालों के साथ एक जबरदस्त खबर शेयर की है।

ALSO READ: 'दस बहाने 2.0' ने 'बागी 3' के संगीत में फूंकी नई जान, गाने में दिखी टाइगर-श्रद्धा की सिजलिंग केमिस्ट्री
 
धर्मेंद्र वैलेंटाइन डे के दिन 'ही-मैन' नामक एक नया रेस्तरां खोलने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने इस नए रेस्टोरेंट की जानकारी दी है। मशहूर 'गरम-धरम' ढाबा के बाद यह धर्मेंद्र का दूसरा रेस्तरां है। करनाल हाइवे पर वह इस रेस्तरां को खोलने जा रहे हैं।
 
धर्मेंद्र के इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि खेतों से सीधा खाने की टेबल पर सामान आएगा। धर्मेंद्र ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'प्रिय दोस्तों, मेरे रेस्टोरेंट 'गरम धरम ढाबा' की कामयाबी के बाद, अब मैं घोषणा कर रहा हूं हम लोग खेतों से सीधे खाने की टेबल के कॉन्सेप्ट वाले रेस्तरां 'ही मैन' की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं आपके प्यार और सम्मान का तहेदिल से आदर करता हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार... आपका धरम।'
 
धर्मेंद्र ने बताया है कि इस रेस्तरां को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस के दिन सुबह 10.30 बजे से शुरू किया जाएगा। धर्मेंद्र और देओल फैमिली के फैंस के लिए यह एक नई सौगात है। धर्मेंद्र के इस ऐलान के बाद उनके फैन्स काफी खुश है और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments