Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

धनुष ने की अपनी अगली साउथ फिल्म 'सर' की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (16:05 IST)
साउथ स्टार धनुष जल्द ही सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच धनुष ने अपनी नई तेलुगु-तमिल फिल्म 'सर' की घोषणा भी कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी अतलुरी कर रहे हैं।

 
उन्होंने ही इसकी पटकथा भी लिखी है। धनुष ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया, जिसकी पृष्ठभूमि एक जूनियर कॉलेज की है। वीडियो में निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म में एक आम आदमी (धनुष) की कहानी है। पोस्टर के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
 
फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषा में बनाया जाएगा। धनुष इसके तमिल वर्जन में मुख्य कलाकार होंगे। 
 
धनुष हिन्दी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की रिलीज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सारा अली खान भी उनके साथ हैं। आनंद एल राय की यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments