Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देव आनंद के पोते ऋषि आनंद करने जा रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू!

बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर देव आनंद के पोते ऋषि आनंद जल्द ही गोविंदा की सुपरहिट फिल्म साजन चले ससुराल के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं

Webdunia
बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों कई स्टार किड्स की एंट्री हो रही है। अब तक कई स्टार किड्स बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। बीते दिनों जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, इशान खट्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं इस साल अभिमन्यु दसानी, अनन्या पांडे, करण देओल, आलिया फर्नीचरवाला और प्रनूतन बहल जैसे कई स्टार किड्स एंट्री लेने वाले हैं।


अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। अपने जमाने के चार्मिंग और हैंडसम हीरो देव आनंद के पोते ऋषि आंनद भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। खबर है कि ऋषि आनंद, गोविंदा की सुपरहिट फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

ALSO READ: इस सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म के रीमेक से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर!
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है। इस फिल्म में चंकी पांडे, आर्य बब्बर, हेमंत पांडे और इशिता राज जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म साजन चले ससुराल साल 1996 में आई थी। फिल्म में गोविंदा, तब्बू और करिश्मा कपूर नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
एक इंटरव्यू में ऋषि आनंद ने कहा कि वो अपनी नई फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। मगर अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। ऋषि, फिल्ममेकर और एक्टर सुनील आनंद के बेटे हैं जो लेजेंडरी देव आनंद के एकलौते बेटे हैं। सुनील ने ‘वैगेटॉर मिक्सर’ जैसी हॉलीवु फिल्में बनाई है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments