Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख खान की 'पठान' में दीपिका पादुकोण निभाएंगी यह किरदार!

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (10:44 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले काफी समय से फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यशराज बैनर तले बन रही इस एक्शन पैक्ड फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। फिल्म में जहां एक ओर शाहरुख को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जाएगा। वहीं, अब दीपिका के किरदार का भी खुलासा हो गया है।

 
खबरों के अनुसार फिल्म में दीपिका पादुकोण एक खुफिया एजेंट के किरदार में नजर आने वाली हैं। दीपिका एक ऐसी एजेंट बनी हैं जो प्यार और वार दोनों में ही माहिर हैं। बतायाजा रहा है कि फिल्म में उन्हें शानदार एक्शन सीन्स भी करते हुए देखा जाएगा। 
 
फिल्म में दीपिका का किरदार शाहरुख का मिशन पूरा करने में मदद करता हुआ दिखेगा। कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म की शूटिंग बीच में ब्रेक लेते हुए पूरी करेंगी। क्योंकि इस समय वह शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली एक अनटाइटल्ड फिल्म की तैयारियों में भी व्यस्त चल रही हैं।
 
दीपिका दिसंबर के मिड में 'पठान' की शूटिंग शुरु करेंगी। इसके बाद वह 2021 में जनवरी से जून तक फिल्म के एक्शन सीन्स को शूट करेंगी। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम को भी मुख्य किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में जॉन खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments