Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हॉरर फिल्म 'अरूंधती' के हिन्दी रीमेक में काम करेंगी दीपिका पादुकोण!

Webdunia
मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (13:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' के बाद लंबे वक्त तक कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया। बाद में उन्होंने फिल्म छपाक का एनाउंसमेंट किया। इसी बीच उनकी फिल्म महाभारत का भी ऐलान कर दिया गया।
 
अब खबर आ रही है कि दीपिका ने एक और फिल्म साइन कर ली है। यह एक हॉरर फिल्म होगी। दीपिका पहली बार किसी हॉरर फिल्म में काम करती नजर आएंगी। 
 
बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई अनुष्का शेट्टी की तेलुगू भाषा में बनी 'अरुंधती' का हिन्दी रीमेक होगी। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के बारे में है जो जीवन में पहली बार जब अपने जन्म स्थान पर जाती है तो उसे अहसास होता है कि वह काफी हद तक अपनी परदादी की तरह नजर आती है। 
 
इसके बाद वह काले जादू और तंत्र मंत्र की उस दुनिया में कदम रखती है जो आपको थ्रिलर और मिस्ट्री के एक बिलकुल अलग सफर पर ले जाता है।
 
कहा जा रहा है कि फिल्म की हिन्दी रीमेक के राइट्स खरीद लिए गए हैं और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।
 
दीपिका ने हाल ही में ये कहा था कि वह जल्द ही किसी डार्क रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बनेंगी। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह इसी फिल्म की बात कर रही थीं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments