Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्पेन में 'पठान' की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

स्पेन में 'पठान' की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
, सोमवार, 7 मार्च 2022 (17:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 'गहराइयां' की रिलीज के बाद अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गई हैं। दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस स्पेन गई हुई हैं।

 
webdunia
दीपिका पादुकोण ने स्पेन की कई सारी तस्वीरें साझा की है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में दीपिका ने नीले समंदर की फोटो शेयर की हैं। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया 'इस्केप टाइम'।
 
webdunia


webdunia
वहीं कुछ तस्वीरें स्पेन के जगमगाते शहर की है, जिसके जरिए दीपिका ने सिटी लाइट्स को दिखाने की कोशिश की है। इसके अलावा दीपिका ने पेड़- पौधो से भरा एक बूमर रैंग भी शेयर किया है।
 
webdunia
इसके साथ ही दीपिका ने बिना मेकअप अपनी एक तस्वीर भी साझा की है और कैप्शन में लिखा, 'लेजी संडे।' 
 
बता दें कि हाल ही में फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा दीपिका रितिक रोशन के साथ 'फाइयर' में नजर आने वाली हैं। दीपिका के पास द इंटर्न का हिन्दी रीमेक और नाग अश्विन की भी एक फिल्म है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' एक्टर राजेश श्रृंगारपुरे बोले- महिलाएं एक बड़ी शक्ति हैं