Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर किए कई खुलासे, बोलीं- मैंने उसे रंगे हाथों...

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (15:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। एक वक्त दीपिका रणबीर कपूर के डेट कर रही थी। वे उनके प्यार में इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू भी अपनी गर्दन पर बनवाया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बिना नाम लिए अपनी एक्स बॉयफ्रेंड और अपनी पुरानी प्रेम कहानी पर खुलकर बात की।


दीपिका ने कहा कि ‘मेरे लिए सेक्स मतलब फिजिकल अटैचमेंट नहीं बल्कि इसमें इमोशन्स भी जुड़े होते हैं। मैंने कभी किसी को चीट नहीं किया, अगर कोई मुझे धोखा देता हैं तो मैं क्यों किसी के साथ रिलेशनशिप में रहूंगी। इससे तो अच्छा मैं सिंगल रहूं। लेकिन सच यह हैं कि हर कोई मेरे जैसा नहीं सोचता, इसलिए मुझे पहले काफी दुख झेलना पड़ा था।'
 
ALSO READ: कोरोना वायरस का डर, सलमान खान और रितिक रोशन ने कैंसल किए अपने इंटरनेशनल टूर
 
दीपिका ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा, 'मैं इतनी बेवकूफ थी कि मैंने उसे दूसरा मौका भी दिया क्योंकि उसने मुझसे भीख मांगी थी और मिन्नतें की थीं। लेकिन मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। मुझे उससे बाहर आने में समय लगा था। वो नाव डूब गई थी।'

उन्होंने कहा, उसने जब मुझे पहली बार चीट किया था मुझे लगा कि इस रिलेशन या फिर मुझमें कोई दिक्कत होगी। लेकिन जब किसी को आदत हो जाती है तो वह फिर वही करता है। मैंने अपने रिलेशनशिप में बहुत कुछ दिया था, लेकिन मुझे वापस कुछ नहीं मिला।
 
दीपिका को भले ही पहले रिलेशनशिप में दुख मिला हो, लेकिन अभी उन्हें बहुत प्यार करने वाला पति जरूर मिल गया है। रणवीर सिंह, दीपिका को बहुत प्यार करते हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी है।

भले ही दीपिका पादुकोण का पहला रिलेशनशिप असफल रहा हो, लेकिन उनको रणवीर सिंह जैसा जीवनसाथी मिला है, जो उनसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा खुश रखते है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है।
 
दीपिका पादुकोर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। वहीं वह रणवीर सिंह के साथ जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कपिल की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ