Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दीपिका पादुकोण ने पूजा के साथ शादी समारोह की शुरुआत की

दीपिका पादुकोण ने पूजा के साथ शादी समारोह की शुरुआत की
, शनिवार, 3 नवंबर 2018 (00:23 IST)
बेंगलुरु। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ होने वाली अपनी शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने एक पूजा समारोह की तस्वीरें साझा कीं जिसका आयोजन बेंगलुरु में उनके आवास पर किया गया।
 
 
तस्वीरों में दीपिका अपनी हेयर स्टाइलिस्ट गैब्रियल जॉर्जिया के साथ दिखीं और अभिनेत्री ने सब्यसाची के डिजाइन वाले नारंगी कपड़े पहन रखे थे। नथानी ने तस्वीरों के साथ लिखा कि आपको प्यार। आपके लिए बहुत खुश हूं। इसके लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें।
webdunia
दीपिका और रणवीर की इसी महीने शादी होने जा रही है। गौरतलब है कि पिछले ही महीने दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने पोस्ट में इसका खुलासा किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शाहरुख की ZERO का एक्सक्लूसिव ट्रेलर, छोटा बउआ मचा देगा बड़ा धमाल...