Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल ने मैगजीन के कवर पर अपनी मुस्कुराहट से बिखेरा जादू

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2020 (15:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जादू ऑफ-स्क्रीन और ऑन-स्क्रीन अमूल्य है। एक ओर कवर पर अपना जादू बिखेरते हुए, दीपिका पादुकोण और एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल फेमिना इंडिया मैगजीन के डिजिटल कवर के जनवरी एडिशन में एकसाथ नजर आ रही हैं, जिसमें एक अनदेखी जोड़ी के रूप में, सौंदर्य को फिर से परिभाषित किया गया है।

दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ कवर साझा करते हुए लिखा, 'Truly unstoppable!' Presenting the January Cover of Femina! 

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें
 
अपनी तरह के एक अनोखे शूट में, यह कवर इतिहास के सुनहरे पन्नों पर अंकित किया जाएगा, जिसे इसकी सकारात्मकता और साथ ही खूबसूरती की धारणाओं को चुनौती देने के लिए याद किया जाएगा। यह कवर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सौंदर्य को हर नजरिए से परिभाषित करता है।
 
दीपिका इस कवर पर एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ बेमिसाल और अजेय लुक में नजर आ रही हैं। दीपिका और लक्ष्मी दोनों ही सफेद रंग के ऑउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं। दोनों के चेहरों की मुस्कुराहट को नजर अंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इस कांसेप्ट में 'छपाक' के रियल और रील लाइफ किरदार को एकसाथ एक मंच पर पेश करते हुए इसे अधिक रोमांचक व सकारात्मक बना दिया है। गर्व, साहस और खुशी उनकी आंखों में साफ देखी जा सकती है।

दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' में एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रही है जिसने सभी सौंदर्य मापदंड को तोड़ दिया है और दर्शकों को फिल्म के प्रति जिज्ञासु कर दिया है। 
 
फ़िल्म छपाक का दमदार ट्रेलर जब से रिलीज़ हुआ है इसने लोगों पर गहरा प्रभाव पैदा कर दिया है। भावनाओं के बवंडर के साथ, यह फिल्म मालती के सफर पर ले जाने के लिए तैयार है जिसमें दीपिका अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और केए प्रोडक्शंस व फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments