Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं दिशा वकानी, तारक मेहता शो से हर महीने करती थीं इतनी कमाई

कभी बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं दिशा वकानी, तारक मेहता शो से हर महीने करती थीं इतनी कमाई

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 17 अगस्त 2024 (10:55 IST)
Disha Vakani Birthday: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। इस रोल को बहुत ही उम्दा तरीके से तारिका दिशा वकानी अभिनीत किया करती थीं। जब से वे शो से गईं, लौटी ही नहीं। 7 साल बाद भी दर्शकों को इंतजार है कि दिशा की शो में वापसी हो सकती है और शो की रौनक और बढ़ सकती है। 
 
दिशा को आज याद करने का जो कारण है, उसकी खास वजह है। दिशा का आज, यानी 17 अगस्त को जन्मदिन है। दिशा वकानी ने गुजराती थिएटर में स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष करने लगीं। 
 
करियर के शुरुआती दौर में दिशा वकानी को बी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा। इसके बाद दिशा ने टीवी की दुनिया का रुख किया और कई सीरियल्स में काम किया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर दिशा छोटे परदे की बड़ी एक्ट्रेस बन गईं। 
 
'तारक मेहता' शो में दिशा वकानी की फीस बहुत तगड़ी थी। बताया जाता है कि वे हर एपिसोड में एक्टिंग करने के बदले में एक लाख पचास हजार रुपए लिया करती थीं। इस तरह से महीने में वे लगभग बीस लाख रुपए की कमाई कर लेती थीं।
 
दिशा वकानी शो में तीसरी ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिलता था। पहले नंबर पर दिलीप जोशी और दूसरे पर शैलेश लोढ़ा थे। दिशा वकानी 2017 से शो से गायब हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बचपन से एक्टर बनना चाहते थे सैफ अली खान, अमेरिका से पढ़ाई पूरी करने के बाद रखा इंडस्ट्री में कदम