Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना की मार : फेमस सीरियल 'बालिका वधू' के निर्देशक ठेले पर बेच रहे सब्जी

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (16:36 IST)
Photo : Twitter
कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया में जमकर कहर मचाया है। इस महामारी की वजह से लाखों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। फिल्म और टीवी इंड्रस्ट्री को भी कोरोना पैनडेमिक ने काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इस इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों के सामने भी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

 
कई मशहूर टीवी सीरियल और फिल्मों में डायरेक्शन करने वाले डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ आज ठेला चला कर सब्जी बेचने पर मजबूर हैं। डायरेक्टर रामवृक्ष उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपने घर में रह रहे हैं। रामवृक्ष को अपने परिवार का पेट पालने के लिए यह काम करना पड़ रहा है।

ALSO READ: प्रवासी मजदूरों के 'मसीहा' बने सोदू सूद क्या राजनीति में रखेंगे कदम? एक्टर ने दिया जवाब
 
खबरों के अनुसार डायरेक्टर रामवृक्ष गौड़ का कहना है कि रियल लाइफ और रील लाइफ दोनों अलग-अलग होती हैं। वह अपने बच्चे को परीक्षा दिलाने गृह जनपद आजमगढ़ आए थे। तब तक कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया। फ्लाइट और ट्रेन सर्विस बंद हो गई।
 
रामवृक्ष अब मुंबई नहीं जा पा रहे हैं। रामवृक्ष ने यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी, राजपाल यादव, रणदीप हुडा, सुनील शेट्टी जैसे बड़े कलाकारों की फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक का काम भी किया। उन्हें फिल्मों में काम करने का 22 साल का अनुभव है।
 
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के फरहाबाद निवासी रामवृक्ष 2002 में अपने दोस्त की मदद से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत की। रामवृक्ष ने पहले बिजली विभाग में काम किया, इसके बाद टीवी प्रोडक्शन में आ गए। अनुभव बढ़ता गया तो निर्देशन करने का मौका मिला। लेकिन कोरोना की मार इस इंडस्ट्री पर इस कदर पड़ी कि उन्हें आज अपने परिवार का पेट पालने के लिए ठेले पर घूम-घूम कर सब्जी बेचनी पड़ रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments